A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय समस्या पत्र संयुक्त खंड विकास अधिकारी को सौंपा

जिला संवाददाता

मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय समस्या पत्र संयुक्त खंड विकास अधिकारी को सौंपा

Screenshot 2024 0418 160650

भारतीय किसान यूनियन की पंचायत छर्रा ब्लाक के टिनशेड में रामसिंह की अध्यक्षता में हुई संचालन राजकुमार फौजी ने किया जिसमें 6 अक्टूबर को लखनऊ भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया | लखनऊ में भाकियू के संस्थापक महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 89 वी जयंती मनाई जायगी | पंचायत में पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह ने कहा हाल में हुई बरसात से फसलों को भारी क्षति हुई है जो शासन प्रशासन दिखाई नहीं दे रही है शासन प्रशासन को धान की फसल की आग से जलती हुई पराली तो बहुत जल्दी दिखाई दे जाती है फसलों की क्षति दिखाई नहीं देती है अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय समस्या पत्र संयुक्त खंड विकास अधिकारी गंगीरी नरेन्द्र सिंह को दिया गया | समस्या पत्र देने वालों में कोमलसिंह सुभाष चन्द्र गुप्ता , डालचंद , अमरसिंह , बाबूसिंह , ओमप्रकाश सिंह , रमेश चंद्र , सुरेश चंद्र , पिप्पल योगेन्द्र सिंह , जुगेंद्र सिंह , सूरजपाल सिंह , विजयपाल सिंह , बचनसिंह , थान सिंह , गुलाब सिंह , शिवकुमार सिंह , संजीव कुमार , मदनलाल , रनवीर सिंह , अखिलेश शर्मा , पोखपालसिंह , चंद्रपाल सिंह , हीरालाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे |

Back to top button
error: Content is protected !!