A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

छत्तीसगढ़ कोरबा/ब्यूरो:- जिले में ग्राम बोतली के नारी शक्ति गौरी चौहान पांचो बाई चौहान नान बाई गनपति बाई ग्राम टेंगनमार में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया ग्राम में अवैध शराब बिक्री बंद करने की मांग को लेकर उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की है। नारी शक्ति गौरी चौहान पांचो बाई चौहान नान बाई गनपति मोंगरा दिल कुंवर भजमोती दिलमोती नीरा अजती धनकुंवर रमेशी बाई उमा चंद्रो बाई एवं समस्त नारी शक्ति ग्राम पुत्री के द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन वे समस्त महिला नारी शक्ति ग्राम बोतली के आश्रित ग्राम टेंगनमार की  है।

IMG20241001152006
oplus_131106

आरोप लगाते हुए कहा की उनके ग्राम में कुछ लोग अवैध शराब बनाकर विक्रय करते है। उनके द्वारा मना किये जाने पर विक्रेता उन लोगों के साथ गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार एवं मार-पीट पर उतारू हो जाते हैं। जिससे ग्राम का माहौल खराब हो रहा है। वर्तमान समय में नवरात्रि दुर्गा पूजा शुरू होने वाला है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम में दुर्गा पूजा होना है। अवैध शराब का सेवन कर उनके द्वारा दुर्गा पंडाल में आकर गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे धार्मिक माहौल खराब होता है। और बच्चों का भी भविष्य खराब हो रहा है।

विद्यालय महाविद्यालय जाना बंद कर दिया है। महिलाओं ने ग्राम में अवैध शराब विक्रय करने एवं सेवन करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि वे पुलिस, शासन, प्रशासन का सहयोग करने को तैयार है।

IMG20241001152023
oplus_131106
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!