
।
।
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के प्रयासों से 03.20 कि.मी.का सिटी लिंक मार्ग (सिविल लाइन से मकरोनिया चौराहे तक) अब व्हाइट टॉपिंग तकनीक से निर्मित होगा।विधायक की मांग पर शासन ने 12.17 करोड़ रू.की राशि मंजूर कर दी है।संभागीय मुख्यालय के लाइफ लाइन कहीं जाने वाली सिटी लिंक मार्ग अब नई तकनीक से निर्मित होगा। इस मार्ग पर हो रहे ट्रैफिक दबाव एवं बार-बार के मेंटेनेंस की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा साथ ही वर्तमान एवं भविष्य में मकरोनिया में हो रहे ट्रेफिक दबाव कम होने का लाभ मिलेगा।यह सड़क आधुनिक लाईटिंग व्यवस्था से सुसज्जित होगी। इस तकनीक से बनी सड़क बीसों साल टिकी रहेगी। गौरतलब है कि व्हाइट टॉपिंग तकनीक के तहत डामर रोड पर बेस मजबूत कर 06 इंच कंक्रीट किया जाता है।यह तकनीक दक्षिण भारत के राज्यों सहित कई नेशनल हाईवे पर उपयोग में लाई जा रही हैं।



