
आज दिनांक 04.10.2024 को, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया एवं जिला पदाधिकारी महोदय, गया द्वारा शेरघाटी कोर्ट परिसर के सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान, कोर्ट परिसर की सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जाँच की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा कोर्ट परिसर के सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें उन्हें सतर्कता और तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आवश्यक जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित थाना और वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई तथा उसके अनुपालन हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज











