A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर ,डुमरियागंज में मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती

जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने महाराज अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आग्रह

  1. IMG 20241004 235158 सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में स्थित मंदिर चौराहा पर गुरुवार को अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया। अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजन, अर्चन और आरती कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर फलाहार कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया। उन्होंने महाराज अग्रसेन के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अग्रसेन महाराज ने मानव सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।

यह ये सब रहे मौजूद

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने भी महाराज अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में चेयरमैन भारतभारी चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, अमरेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, कृष्णा अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज और व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!