
नागपुर शहर के बीच मे स्थित एम्परेस मॉल मे शनिवार को आग लग गई। यह आग मॉल के पहले मंजिल पर एक दुकान मे लगी।घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी तुरंत मंके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। सौभाग्यवश इस घटना मे किसी के हताहत होने की खबर नही है। इस घटना से दुकान मे रखे लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच जारी है। जानकारी अनुसार सभी दुकानदारों एवं मॉल के करमचारियों को बाहर निकाल लिया गया सब सुरक्षित है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।







