
प्रदेश के 17 हजार सीएचओ का पांच हजार बढ़ेगा मानदेय
प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात 17 हजार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ( सीएचओ ) को इसी महीने से पांच हजार रुपये मानदेय बढ़कर मिलेगा । स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें अलग से मिल रही कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि ( पीबीआई ) से पांच हजार रुपये काटकर सीधे उनके मानदेय में जोड़ने का निर्देश दिया है । इसके तहत अब उन्हें 25 हजार मासिक मानदेय और 10 हजार पीबीआई मिलेगी । अभी तक इन्हें 20 हजार मानदेय और 15 हजार पीबीआई मिल रही । यह 15 हजार प्रोत्साहन राशि उनके प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है । अब इसमें से पांच हजार रुपये सीधे उनके मानदेय में जोड़ दिया गया है ।








