A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

7 अक्टूबर : खैर उपचुनाव के लिए केशव प्रसाद मौर्य का दौरा

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

7 अक्टूबर : खैर उपचुनाव के लिए केशव प्रसाद मौर्य का दौरा

 

खैर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर , बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 अक्टूबर को पिसावा में एक चौपाल को संबोधित करेंगे । इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां चल रही हैं , जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्य किया है । उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए हेलीपैड से लेकर चौपाल मंच तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है । पिसावा क्षेत्र में होने वाली इस चौपाल में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की उम्मीद है , जिससे उपमुख्यमंत्री मौर्य जनसंपर्क बढ़ाते हुए चुनावी माहौल को मजबूत कर सकें । बीजेपी का यह प्रयास खैर विधानसभा उपचुनाव में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

Back to top button
error: Content is protected !!