A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

जनसुनवाई स्थल पर समस्या निवारण के साथ स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया

Screenshot 20241008 183945 Facebook

Screenshot 20241008 183947 Facebook

Screenshot 20241008 184007 Facebook

Screenshot 20241008 184015 Facebook। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा गत दिवस दिए गए निर्देशों के अनुसार जनसुनवाई स्थल पर समस्या निवारण के साथ-साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान आमजन, अधिकारी, कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कलेक्टर की इस पहल को दूर दराज से आए लोगों ने सराहा और इस सुविधा को निरंतर जारी रखने का आग्रह भी किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 70 व्यक्तियों ने सुविधा का लाभ उठाया। उल्लेखनीय है की जनसुनवाई स्थल पर आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत आज मौके पर ही पांच व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र व्यक्ति के परिवार समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र आवश्यक होता है। कलेक्टर के निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान ज़िला पंचायत के सीईओ विवेक के व्ही, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 161 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!