
राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण( NES )2024 हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ.
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा में 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक तिजारा के 357 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. कुल 9 बैच में आयोजित प्रशिक्षण में ब्लॉक तिजारा के प्रत्येक PEEO परिक्षेत्र से ग्रेड 3,6,9 को हिंदी, गणित, विज्ञान, पर्यावरण पढ़ाने वाले 7 -7 शिक्षकों सहित कुल 357 शिक्षकों ने 2-2 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया. समापन कार्यक्रम में सी बी इ ओ लीलावती मीणा ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए आव्हान किया कि इस राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण 2024 के लिए सभी शिक्षक प्रयास करेंगे कि तिजारा ब्लॉक अच्छा प्रदर्शन करे. संस्था प्रधान नीलम यादव ने सभी संभागियों को अपने अपने विद्यालय को श्रेष्ठतम बनाने की दिशा में कार्य करने को प्रेरित किया. इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी कृष्ण कुमार व के आर पी प्रसून, नवीन, महेंद्र, अभय सिंह, नरेश, विशाल, रवि, पवन, राजेश, अमित के साथ व्यवस्थापकों की टीम उपस्थित रही








