
रिपोर्टर नितिन वर्मा/नूंह

धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस l
नूंह में शनिवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की देर शाम रावण का पुतला दहन किया गया। लोगों में दशहरा पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही लोग तैयारियों में जुट गए थे। वहीं दशहरा पर्व के साथ ही रामलीला का भी समापन हो गया। रामलीला में भगवान श्रीराम ने रावण को मार गिराया। जिसके चलते बुराई पर अच्छाई की जीत हुई।
जिला मुख्यालय नूंह में दशहरा के अवसर पर सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रावण दहन को देखने के लिए उमड़े। स्कूल प्रांगण में लोगों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए। स्कूल परिसर में ही मिठाई से लेकर खिलौने तक की दुकानें सजाई गई।
*जगह जगह लगा रहा पुलिस का पहरा*
दशहरा पर्व पर शहर में मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियां शहर भीतर होते हुए दशहरा ग्राउंड पर पहुंची। दशहरा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
शहर में जगह-जगह पुलिस का पहरा दिखाई दिया। इसके साथ-साथ रावण दहन के स्थान पर पुलिस प्रशासन के बेहतर इंतजामात रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस के जवान तैयार नजर आए।
इस मौके पर नूंह सिटी थाना प्रभारी सतपाल सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, समाजसेवी जीएस मलिक, लाला गिर्राज, सचिन सिंगला, मनोज मलाई, ऐडवोकेट कीर्ति वर्मा, गौतम सोनी, नितिन वर्मा, तरुण सक्सैना, केशव सोनी, सोनू पंचाल, दीपांशु सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।




