A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। पामाखेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औरव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा।शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पामाखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला था।शव को देख रेल कर्मी ने मामले की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी। इसके बाद मोतीनगर पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर पड़े शव का पंचनामा बनाया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान गुड्डू पिता केशव अहिरवार निवासी पामाखेड़ी के रूप में हुई है। युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा उसकी मौत हादसे में हुई है या फिर आत्महत्या की वजह से इसकी जानकारी किसी को नहीं है मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक शाम को घर से निकला था वह रेल पर ट्रैक पर कब और क्यों गया था पता नहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!