A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरराजस्थान

डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा चलाया गया एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान

जिला पुलिस के 153 जवानों की कुल 38 पुलिस टीमों द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु 171 स्थानों पर दी दबिशें

अभियान के दौरान 06 स्थाई वारंटी सहित 19 व्यक्तियों को गिरफ्तारी वारण्ट में किया गिरफ्तार

 

अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम में 13 प्रकरण दर्ज कर 13 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 

18 प्रकरण स्थानीय अधिनियम के दर्ज किये गये।

 

अभियान के दौरान 67 हिस्ट्रीशीटर को चैक किया

 

अभियान के दौरान इंसदादी कार्रवाई के तहत 43 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

 

डीडवाना कुचामन जिला पुलिस के द्वारा अपराधियों में डर आमजन में विश्वास के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न तरह के अभियान चलाए जाते हैं।और इन अभियानों के तहत जगह-जगह दबिश देकर तलाशी अभियान चलाकर विभिन्न आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया जाता है।इसी के तहत हनुमान प्रसाद मीणा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण वृताधिकारीगण थानाधिकारीगणों द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये।एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।एक दिवसीय अभियान के दौरान जिले के कुल 13 थानों से 38 टीमों का गठन किया गया।जिसमें भगोड़े तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु 171 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान 13 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर 13 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। 1 प्रकरण जुआ अधिनियम के तहत दर्ज कर कुल 18 प्रकरण स्थानीय विशेष अधिनियम आबकारी जुआ-अन्य एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। इस तरह 6 स्थाई वारंटियो सहित कुल 19 व्यक्तियों को विभिन्न मामलों में गिरफतारी वारण्टों में गिरफ्तार किया गया। अन्य प्रकरणों में वांछित 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। विशेष अभियान के तहत सक्रिय एचएस को भी चैक किया गया। कुल 67 हिस्ट्रीशीटर को चैक किया गया। इसी तरह इंसदादी कार्रवाई के तहत 59 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।और समय-समय पर जिले में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर यह समस्त जानकारी प्रदान की है।और जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा कहा गया है। कि समय-समय पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं।और जो भी अपराधी है।उनको गिरफ्तार किया जाता है।ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।और अपराधियों में डर बना रहे। इसी के तहत जिले में यह अभियान चलाकर यह सब कार्रवा

ई की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!