A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

झांसी अवैध शराब के विरूद्ध तावड़ तोड़ कार्य वाही10750 ग्राम लहन किया नष्ट

झाँसी
अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही,मौके पर 10750 किग्रा लहन किया नष्ट

झांसी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए 01अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले विशेष अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम की हौसला अफजा़ई कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहारों के दृष्टिगत चेक पोस्ट पर सख्ती से निगरानी की जाए ताकि शराब के परिवहन को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 तक चल रहे विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए अब तक प्रवर्तन कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और समस्त टीमों का उत्साह वर्धन किया। विशेष अभियान में लगभग 387 विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 64 अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियान में 3935 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई तथा 10750 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान में 08 व्यक्तियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आबकारी विभाग की राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्य की जानकारी लेते हुए दिए गए लक्ष्य की पूर्ति करने पर संतोष व्यक्त करते हुए वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु रणनीति बनाकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान जिस प्रदर्शन और समन्वय बनाते हुए टीम ने कार्यवाही की है वह बदस्तूर जारी रहे ताकि वसूली लक्ष्य को तो पूरा किया ही जाए इसके अतिरिक्त माफियाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार प्रतिबंधित हैं। विभागीय अधिकारी व पुलिस हुक्का बार के संचालन को सख्ती से रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में बैंक्वेट हॉल, बारात घर व पार्टी लॉन में एक दिवसीय शराब पार्टी आयोजित करने हेतु आबकारी विभाग में ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन करें, बिना लाइसेंस शराब पार्टी आयोजित करने पर होगी सख्त कार्यवाही। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने से कहा कि जनपद में स्थित समस्त होटल/ रेस्टोरेंट के मैनेजर/स्वामी व राष्ट्रीय/राज्जीय राजमार्ग पर बने ढोबों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में बिना वैध लाइसेंस के मदिरा ना परोसी/पिलाई जाए और ना ही बिना लाइसेंस के कोई शराब पार्टी आयोजित की जाए। यदि निरीक्षण के दौरान ऐसा होता पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लगातार जांच किए जाने के भी निर्देश दिए और कहा कि नशीली दवाओं के इस्तेमाल और मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में भी लगातार छापामार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी के निर्देशन पर प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग, प्रशासन व उप्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार क्षेत्र के ऐसे स्थानों पर जहां अवैध शराब निर्मित की जा रही है या अवैध शराब का भंडारण है लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए, तथा पकड़ी गई बड़ी संख्या में अवैध कच्ची शराब व लहन नष्ट किया जाए। मौके पर छापामार कार्यवाही में यदि यह सुनिश्चित होता है कि अवैध शराब का संचालन हो रहा है तो सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी, उप आबकारी आयुक्त, झांसी प्रभार निर्देशन में विशेष अभियान के तहत जो कार्यवाही की गई उसकी जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी मनीष गुप्ता ने बताया कि जनपद के क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 द्वारा कबूतरा डेरा दातारनगर परबई,नयाखेडा, टाकोरी, तैन्दोल, गोरामछिया, पाडरी, मथनपुरा, बैदोरा, लक्ष्मणपुरा, भगवन्तपुरा, खैलार, बुडपुरा, सिमरावारी, श्रीनगर, इमिलिया, गडियागावं, दिगारा, भोजला,सिजवाहा नहर, करारी, ग्रासलैण्ड, अम्बाबाय आदि एंव क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 द्वारा कबूतरा डेरा महेवा, सन्तरी, रामनगर, रेव, दतावली, समथर, दासना, पनारी,परहगहना, सेना आदि स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 द्वारा कबूतरा डेरा भकौरा,कनकना, देवरी सिंहपुरा, इटायल, सकरार, तेजपुरा, कटेरा, बंगरा आदि। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 द्वारा कबूतरा डेरा मारकुआं, गरौठा, झबरा, जखनवारा,ककरबई, फरीदा आदि। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 द्वारा कबूतरा डेरा सिद्धनगर ,अशोकनगर, बंकापहाडी, इटोरा, बिजना, हाटी इत्यादि स्थलों पर दविश दी गयी। अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि दविश के दौरान 240 छापे डालते हुए 42 अभियोग पंजीकृत कर, 3080 ली0 अवैध / कच्ची शराब बरामद कर 9750 किग्रा0 लहन मौके पर नष्ट करते हुये 11 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनसे से 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया एवं 09 अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60, 60 (1), 60 (2) के अन्तर्गत विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज करायी गयी। किया। इसी प्रकार झांसी प्रभार के अन्तर्गत प्रवर्तन-1एवं प्रवर्तन-2 के आबकारी निरीक्षको द्वारा जनपद झांसी में 147 छापे डालते हुए 22अभियोग पंजीकृत कर 855 ली0 अवैध / कच्ची शराब बरामद कर 1000 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट करते हुये 06 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनसे से 01अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60, 60 (1) के अन्तर्गत सम्बन्धित थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुये जेल भेजा गया। जनपद में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा लगातार कच्ची शराब के अड्डो पर दविश दी जा रही है तथा आबकारी दुकानों की प्रतिदिन चेकिंग भी करायी जा रही है जिससे किसी भी प्रकार के अवैध / मिलावटी शराब की बिकी पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा रहा है
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसीScreenshot 20241015 201820 Google Screenshot 20241015 195510 WhatsApp

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!