A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

इटवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

ग्राम न्यायालय के उद्देश्य पर हुई चर्चा, साल 2008 से ग्राम न्यायालय अधिनियम के तहत व्यवस्था लागू

इटवा तहसील कार्यालय स्थित सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम न्यायालय के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। शिविर में अधिवक्ताओं के साथ नागरिकों की भी उपस्थिति रही। विशेष जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायिक व्यवस्था को सुलभ और त्वरित बनाने के उद्देश्य से ग्राम न्यायालय स्थापित किए गए हैं।

यह न्यायालय मुख्यत ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-मोटे विवादों को सुलझाने के लिए बनाए गए हैं, ताकि आम जनता को न्याय मिलने में समय और संसाधनों की बर्बादी न हो। वर्ष 2008 में भारतीय संसद द्वारा पारित ‘ग्राम न्यायालय अधिनियम’ के तहत यह व्यवस्था लागू की गई।

न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल व सुगम बनाना मुख्य उद्देश्य

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि ग्राम न्यायालय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाना है। ग्रामीण जनता को त्वरित और सस्ता न्याय प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग कानूनी प्रक्रियाओं से अनजान होते हैं और वे न्यायालय में जाकर अपने मामले की पैरवी करने में

असमर्थ होते हैं। इसके अलावा वे महंगी और जटिल न्यायिक

प्रक्रियाओं के कारण न्याय पाने से वंचित रहते हैं।

ग्राम न्यायालय इस समस्या का समाधान करता है और छोटे-मोटे दीवानी व आपराधिक मामलों को निपटाने का कार्य करता है। इन न्यायालयों में सुनवाई के दौरान जटिल कानूनी प्रक्रिया की बजाय सुलभ और सरल भाषा का उपयोग किया जाता है, ताकि ग्रामीण जनता आसानी से समझ सके।

इटवा तहसील कार्यालय स्थित सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।

नालसा के बारे में दी गई जानकारी।

शिविर के दौरान नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। ये नंबर विशेष रूप से उन लोगों के लिए सहायक है जो न्याय पाने में आर्थिक या अन्य कारणों से असमर्थ हैं।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उप-जिला प्रमुख महासचिव मनोज कुमार भारती, पिज्जा एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, नामिका नवाजुद्दीन संतोष कुमार, धनंजय संततपाल सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह समेत प्रमुख सचिव और महासचिव की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!