A2Z सभी खबर सभी जिले की

खम्मा घनी जयपुर फ़िल्म फ़ेस्टिवल’ नवम्बर में

खम्मा घनी जयपुर फ़िल्म फ़ेस्टिवल' नवम्बर में

जयपुर के फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस निर्जीत एंटर्टेंमेंट्स, इस वर्ष अपने अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल ‘खम्मा घनी जयपुर फ़िल्म फ़ेस्टिवल’ के दूसरे एडिशन का आयोजन 20 से 22 नवंबर को जयपुर में कर रहे हैं। इस फ़ेस्टिवल का आयोजन भवन सुरुचि केंद्र के सहयोग से उनके ऑडिटोरियम में किया जा रहा है जो विद्याश्रम स्कूल के कैंपस में सांस्कृतिक गतिविधियों का सेंटर है।

इस 3 दिवसीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में जयपुर के 15-20 स्कूल और कॉलेज हिस्सा ले रहे हैं। फ़ेस्टिवल के आयोजक और फ़ाउंडर नवीन शर्मा और मौलश्री ने बताया कि इस फ़ेस्टिवल के अंतर्गत वे स्कूल और कॉलेज के बच्चों के साथ 10 दिवसीय ‘एक्टिंग एंड फिल्ममेकिंग’ कर रहे हैं जिसमें फिल्ममेकिंग और कैमरा एक्टिंग की बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है और एक शॉर्ट फ़िल्म भी बनायी जा रही है| ये फ़िल्में मोबाइल से बनाई जा रही हैं और इन सभी फ़िल्मों की स्क्रीनिंग फ़ेस्टिवल में की जाएगी।

फ़िल्म फ़ेस्टिवल एक कॉम्पीटीशन भी है जिसमें बेस्ट फ़िल्म को अवार्ड दिया जायेगा। इसके अलावा वहां देश और विदेश से आयीं प्रोफेशनल फि़ल्म्स भी दिखायीं जाएँगी और बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड दिया जायेगा। फि़ल्म स्क्रीनिंग के साथ साथ फ़ेस्टिवल में वर्कशॉप, टॉक सेशन और कईं दूसरी गतिविधियां भी आयोजित की जाएँगी।

भवन सुरुचि केंद्र की कंसलटेंट और विद्याश्रम स्कूल प्रताप नगर की फाउंडर प्रिंसिपल श्रीमती प्रियदर्शिनी कच्छावा का मानना है कि इस फ़िल्म फ़ेस्टिवल के माध्यम से बच्चों को फिल्ममेकिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है , यह एक रचनात्मक प्रयास है जो बच्चों के मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए काफ़ी सार्थक सिद्ध होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!