
*पत्रकार अजय तिवारी के दुर्घटना मे मृत्यु के सूचना पर उनके आवास पहुंचे विजय झा, शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया*
पूर्व वियाडाध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा , मंडल समाज के केन्द्रीय महासचिव गौतम मंडल , मारवाड़ी समाज के जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल आदि मृतक दैनिक भास्कर के पत्रकार अजय तिवारी के आवास कोयलांचल 99 सिटी पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की, पूर्व वियाडा चैयरमैन विजय झा ने मृतक अजय तिवारी की पत्नी नीतू तिवारी, पुत्र आयुष तिवारी सहित परिवार के तमाम सदस्यो को ढांढस बंधाया और ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,सनद रहे कि पत्रकार अजय तिवारी की गुरुवार की रात एट लेन रोड पर हुए हादसे मे मौत हो गई थी,मृतक पत्रकार अजय तिवारी का अंतिम संस्कार शुक्रवार रात्रि को जमुनिया नदी के जीतपुर घाट पर किया गया,पुत्र आयुष तिवारी ने मुखाग्नि दी, हरि ॐ शांति-शांति चिर शांति…..🙏🙏






