
गाजनगढ़ टोल पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन.
आइए यातायात नियमों का पालना करने का संकल्प लें, यातायात नियमों का उलंघन दंडनीय अपराध है।
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत लोनिवि. पाली अधिशाषी अभियंता राहुल पवार के निर्देशानुसार जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट मैनेजर पी मुथू कुमार के मार्गदर्शन में आज शनिवार को गाजनगढ़ टोल पर टोल मैनेजर पवन कुमार की उपस्थित में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम के बारे में बताया गया और सब ने शपथ ली कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेगें दो पहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्ति ना बैठे चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए सरकार द्वारा निर्धारित रोड नियमों का पालन करेंगे नशे की हालत में, मोबाइल फोन पर बात करते समय गाड़ी नही चलाएंगे साथ ही सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की मदद करेंगे हाईवे पर एवं सड़को पर गलत दिशा में वाहन नही चलाएंगे.इस मौके पर साकिर खान, सलीम खान गोपाल, सूर्य प्रकाश,अंडाराम, कालू, शेरू सहित टोल प्लाजा कर्मी मौजूद रहे।
दिनांक 19/10/2024



