A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीएम व एसपी ने राठ स्थित रामलीला मैदान एवं ग्राम पंचायत औंता की गौशाला का किया निरीक्षण*

डीएम व एसपी ने राठ स्थित रामलीला मैदान एवं ग्राम पंचायत औंता की गौशाला का किया निरीक्षण*

*डीएम व एसपी ने राठ स्थित रामलीला मैदान एवं ग्राम पंचायत औंता की गौशाला का किया निरीक्षण*

IMG 20241019 WA0018

 

 

हमीरपुर-जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने राठ में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात औंता स्थित गौशाला एवं राठ में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया ।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत औंता स्थित गौशाला का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि गौशाला में चारा पानी भूसा के पर्याप्त प्रबंध रखे जाएं तथा हरा चारा की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि बीमार पशुओं की नियमित रूप से जांच कर उनको स्वास्थ्य लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पशुओं की संख्या कम है अतः इधर-उधर घूमने वाले अन्ना जानवरों को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया जाए । कहा कि सभी गौशालाओं में टीनशेड / छाया आदि का प्रबंध रखा जाए। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्साधिकारी व खंड विकास अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर वहां पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं यथा चारा, पानी,भूसा ,टीनशेड आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने गौपूजन कर गाय को गुड़ आदि खिलाया।

 

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर वहाँ की बेहतर ढंग से साफ सफाई कराने एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि वहां पर आग से बचाव/ अग्निशमन हेतु जरूरी प्रबंध किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राठ विपिन कुमार शिवहरे, सीओ राठ तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!