A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

मुख्य मंत्री लाडली बहिण योजना पर लगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री लाडली बहिण योजना के तहत अबतक पात्र महिलाओ को पांच महिने की किश्त मिल चुका है। जानकारी के अनुसार चुनाव अवधि के दौरान लाडली बहिण योजना की पात्र महिलाओ को यह रकम अब नही मिलेगी। महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव परिणाम आने तक इस योजना पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। नये आवेदनो लेने पर भी रोक लगा दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र मे 20 नवंबर 2024 को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 23 नवंबर 2024 को आयेगे। महाराष्ट्र मे चुनाव आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को चुनाव आचार संहिता के दौरान मतदाताओ को सीधे प्रभावित करने वाले योजनाओ को बंद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री लाडली बहिण योजना की महिलाओ को अब चुनाव परिणाम आने तक इस योजना का पैसा नही मिलेगा। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अक्टूबर एवं नवंबर महिने का भुगतान एक साथ कर दिया था। इसलिए अब दिसंबर किश्त का इंतजार करना होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी प्रशासनिक विभागों को निर्देश जारी किये है। आयोग के अनुसार विभाग ने चार दिन पहले ही इस योजना की राशि का वितरण रोक दिया है। चुनाव आचार संहिता के कारण योजना को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मांझी लाडली बहिण योजना राज्य सरकार द्वारा जुलाई 2024 से लागू की गई है।अभी तक पांच महिने का पैसा पात्र महिलाओ को दिया जा चुका है। अब इस योजना की राशि का भुगतान चुनाव तक के लिए रोक दिया गया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!