A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

अ​​धिवक्ताओं ने उठाई मांग प​श्चिमी यूपी में हो हाईकोर्ट बैंच की स्थापना

कांठ के अ​धिवक्ताओं ने उपजिला​धिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, अ​धिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अ​धिवक्ता सुरक्षा अ​धिनियम बनाने की मांग

कांठ में उपजिला​धिकारी को ज्ञापन पढ़कर सुनाते तहसील बार महासचिव।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के आह्वान पर तहसील बार एसोसिएशन कांठ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को राज्यपाल उत्तर प्रदेश को प्रेषित ज्ञापन उपजिला​धिकारी कांठ प्रिंस वर्मा को सौंपा है।

शनिवार को तहसील पहुंचे अ​धिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से हाईकोर्ट की दूरी लगभग 800 किलोमीटर है, जिस कारण वादकारियों, पीड़ितों और अ​धिवक्ताओं को हाईकोर्ट तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उनका समय और धन भी अधिक लगता है। वादकारियों के हित में जल्द से जल्द प​श्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की जाए। इस अवसर अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों को झूठे मुकदमों फंसाने का काम किया जा रहा है, उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने की मांग भी की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष मौहम्मद अय्यूब, महासचिव नन्हें खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, प्रेम सिंह, चरन सिंह देशवाल, प्रमोद कुमार शर्मा, अजब सिंह सैनी, दीपक विश्नोई, शहजाद रफी, साजिद वारसी, बृजपाल सिंह, प्रवीण गुप्ता, संजीव कुमार विश्नोई, पुष्पेंद्र सिंह धामा, सुनील कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, मोहम्मद इकबाल, दीप सिंह, शीशराम सिंह, डॉ. विनीत नैन, मोहम्मद वकील अहमद, दीपक विश्नोई, चौधरी यशवीर सिंह, शैलेंद्र पंवार, सुगम पंवार, जीशान आलम, चंद्रपाल सिंह, मरगूत अहमद, अतुल राजपूत, सचिन राजपूत, शहाबुद्दीन, मदनपाल सिंह, जाहिद हुसैन, विनेश कुमार आदि अधिवक्ता रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!