A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

एग्जाम के दौरान सोता रहा टीचरः सीबीईओ ने दिया कारण बताओ नोटिस बिजौलिया


Screenshot 2024 1019 210617बिजौलिया के राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल में बच्चों के एग्जाम के दौरान शिक्षक के सोते हुए पाए जाने के कारण शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जानकारी अनुसार बीती 15 अक्टूबर को सीबीईओ के निरीक्षण के दौरान बिजौलिया के सरकारी एमजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में सेवाएं दे रहे शिक्षक गिर्राज मीणा छात्र-छात्राओं के द्वितीय परख (सेकिंड टेस्ट) के दौरान टेबल पर सिर रखकर सोते पाए गए और विद्यार्थी नकल करते रहे। टीचर की इस लापरवाही को गंभीर अनियमितता मानकर अब एक नोटिस दिया गया है। जिसमें बताया है कि परीक्षा में वीक्षण कार्य अति महत्वपूर्ण होता है, जिसमें जागरूक रहकर छात्र-छात्राओं की निगरानी की जा सके। विद्यार्थियों का सही आकलन हो सके। लापरवाह शिक्षक को नोटिस देकर जवाब प्रस्तुत करने की बात कही गई है। सीबीईओ दिलीप सिंह का कहना है कि शिक्षक के इस कृत्य को घोर लापरवाही मानकर नोटिस दिया गया है।

 

<

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!