A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेश
Trending

कब दस्तक देगा चक्रवाती तूफान ‘दाना’? 35 से 120KM तक पहुंचेगी हवा की स्पीड, इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से यह चक्रवाती तूफान टकराएगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बारिश होने की संभावना है। 35 से 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी

high 2

देश में एक तरफ धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान भी दस्तक देने वाला है। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि चक्रवात ‘दाना’ कब दस्तक देगा और किन राज्यों में इसका देखने को मिलेगा?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने, 22 अक्टूबर को प्रेशर एरिया और 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा, जहां 24-25 अक्टूबर को जमकर बारिश होने के आसार हैं। इस चक्रवात का नाम दाना है।

मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर भी एक लो प्रेशर एरिया बना है। पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर 23 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद यह 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा, जिससे समुद्र के ऊपर 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने 22-25 अक्टूबर तक मछुआरों को समुद्री तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

120KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर 21 अक्टूबर को 35-45 से 65 किमी, 22 अक्टूबर की शाम तक 55-65 से 75 किमी, 23 अक्टूबर की शाम से 24 अक्टूबर की सुबह तक 70-90 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में 23-24 अक्टूबर को 45-55 से 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर हवा की स्पीड बढ़कर 100-110 से 120 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 22 से 26 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में भी 24 अक्टूबर को बादल बरसेंगे। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले एक हफ्ते के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!