
आज दिनांक 21.10.2024 को, पुलिस महानिरीक्षक महोदय, मगध क्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा पुलिस संस्मरण दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस केंद्र, गया में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए बिहार पुलिस के अमर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर, गया जिले के वीर शहीद जवानों के परिवारों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस भावपूर्ण समारोह में शहीदों की बहादुरी और उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
[yop_poll id="10"]



