A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के नामांकन से पटना लौटने के क्रम मे जदयू कार्यकर्ताओ ने गडहनी मे किया डिप्टी सीएम सहित अन्य कई मंत्री गणो का भव्य स्वागत

नामांकन से पटना लौटने के क्रम मे जदयू कार्यकर्ताओ ने गडहनी मे किया डिप्टी सीएम सहित अन्य कई मंत्री गणो का भव्य स्वागत

गडहनी। तरारी विधानसभा उपचुनाव के भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशान्त के नामांकन कार्यक्रम पीरो से वापस पटना लौटने के क्रम मे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विज्ञान और प्रौघोगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल, कृषि एवं स्वास्थ मंत्री मंगल पाण्डेय, पंचायती राज्य मंत्री केदार साह, अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति सह विधान परिषद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्थित गडहनी गोला बाजार बलाॅक मोड के समीप सोशल मीडिया सह सूचना प्रौद्योगिकी सेल, जद (यू.) भोजपुर समन्वयक मो. इमरान अहमद उर्फ सोनू एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख प्रतिनिधि संजीत चंद्रवंशी के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओ के द्वारा अंगवस्त्र व फूलमाला के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन जिन्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।स्वागत करने वालों मे मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ सोनु, कार्यालय प्रभारी सह प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख प्रतिनिधि संजीत चंद्रवंशी, राम बच्चन सिंह, राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, काउप पंचायत समिति सदस्य मोहन राम, इचरी पंचायत समिति प्रतिनिधि राधेश्याम गुप्ता, हरपुर पंचायत समिति प्रतिनिधि विनय पासवान, श्यामनंदन सिंह, शाहिद अंसारी सहित जदयू के अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!