A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

ब्बॉयफ्रेंड शादी से मुकरा तो युवती ने जहरखायाः मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बेहोशमिली; बोली-उसने स्टेशन पर मिलने का वादाकिया था, आया नहीं

मुरादाबाद में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जानदेने की कोशिश की। युवती अपने प्रेमी के साथ शादीकरने के लिए घर से निकली थी। प्रेमी ने रेलवे स्टेशनपर मिलने का वादा किया था, लेकिन वो स्टेशन नहींपहुंचा। प्रेमी ने अपना फोन भी बंद कर लिया। ब्वॉयप्रेंडकी बेवफाई से आहत युवती ने रेलवे स्टेशन पर हीकीटनाशक खा लिया।

जीआरपी ने युवती को रेलवे स्टेशन पर बेहोशी कीहालत में देखा तो तुरंत उसे एंबुलेंस की मदद से जिलाअस्पताल भिजवाया। यहां होश में आने पर युवती नेप्रेमी की बेवफाई की कहानी बयां की।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासीयमनी ने बताया कि काफी लंबे समय से उसका अपनेइलाके के रहने वाले विनय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहाथा। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवारइसके लिए तैयार नहीं हुए। इस पर दोनों ने घर छोड़नेका फैसला कर लिया। दोनों ने तय किया कि रात कोरेलवे स्टेशन पर मिलेंगे और फिर दिल्ली जाकर शादीकर लेंगे।तय योजना के अनुसार युवती तो अपना घर छोड़कररेलवे स्टेशन पहुंच गई। लेकिन विनय वहां नहीं आया।उसने अपना फोन भी बंद कर लिया। काफी देर तकउसका इंतजार करने के बाद युवती ने जहरीला पदार्थखा लिया मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद।

Back to top button
error: Content is protected !!