
संगीता दीक्षित, बाराबंकीबाराबंकी। खंड शिक्षा क्षेत्र सिरौलीगौसपुर के पंचायत भवन किन्तूर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार के निर्देशन में किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विजय यादव जिला पंचायत सदस्य व प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी ने सम्मिलित रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। खेलकूद में न्याय पंचायत किन्तूर के प्राथमिक,उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 100मीटर यूपीएस बालक वर्ग में सौरभ किन्तूर प्रथम स्थान व देवा गुप्ता अलीनगर द्वितीय स्थान पर रहे तथा बालिका वर्ग में अंजली यादव अलीनगर प्रथम व प्रियांशी मौर्य किन्तूर द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सुलेख में जूली कुमारी प्राथमिक विद्यालय किंतूर प्रथम रही। 400मीटर दौड़ में देवा गुप्ता अलीनगर प्रथम रहे। गोला फेक में आशीष अलीनगर प्रथम व चक्का फेक में आफताब अलीनगर को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी में जूनियर स्तर किन्तूर विजेता व अलीनगर उपविजेता रहा। कार्यक्रम समापन पर पुरस्कार अकरम अंसारी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अनुदेशक अरविन्द सिंह ने प्रतियोगिता में अपना विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर आशुतोष मिश्रा, उमाशंकर, अजीज अंसारी, अमित रावत, अनुभव वर्मा, अंजू मौर्य, राकेश यादव,दिवाकर सिंह,सौरभ दीक्षित, उदय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप तिवारी, अफसर अब्बास, मो सफी सहित अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे।
संगीता दीक्षित, बाराबंकी


