
तुलसियापुर। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के कठेला गर्वी में स्थित भगवती प्रसाद इंटरमीडिएट काॅलेज में स्कूल की बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज पांच कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नारी सशक्तीकरण विषय पर जागरूक किया गया।समय माता कठेला थाने की महिला कांस्टेबल निधि सिंह ने कहा कि छात्राओं को आत्मविश्वास मजबूत करना होगा। बेटियों को चुप्पी तोड़कर, बिना झिझक, बिना संकोच अपनी बात कहनी चाहिए। उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ उनकी आवाज ही इस पुरुष प्रधान समाज में उन्हें उनके हक और अधिकार दिला सकती है। उन्होंने कहा कि बेटियों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहनी चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दिया। कांस्टेबल राजेश यादव ने महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पाॅवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन,108 एंबुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी दी।






