A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

नेपाल में सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के गोरुसिंहे कस्बा में बृहस्पतिवार को वाहन की टक्कर से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस निरीक्षक बीर बहादुर सुनार ने बताया कि हादसे में सरस्वती पासी नाम की महिला की मौत हो गई, विद्यावती, भानमती, जवाहिर अहीर, ऑटो चालक लोक बहादुर कुंवर और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए बुटवल रेफर किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!