
आज शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल सिग्रामपुर में प्रति वर्ष अनुसार एक्स्ट्रा एक्टिविटी के रूप में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा दिवाली पर्व मनाया व बच्चों के बीच रंगोली, दिया और थाली कंपीटीशन का आयोजन किया गया। विद्यालय में बच्चों ने सुंदर-सुंदर कलात्मक आकृतियां बनाई दीपों को इस तरह से सजाया की वहां पर उपस्थित सभी लोग देखते रह गए विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया गया जिसमें कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके अभिभावकों की सहमति से यह कार्य होता है। कार्यक्रम में कई अभिभावकगणों की उपस्थिति रही। विद्यालय के कार्यक्रमों का संपूर्ण संचालन विद्यालय के प्राचार्य आशीष साहू ,सह- प्रधानाध्यापिका नेहा राजपूत, हेमा विश्वकर्मा, ऋतु विश्वकर्मा, रक्षा राजपूत, ऋषभ सोनकर, रविंद्र ठाकुर, साक्षी पाटकर, अंजना मेहरा, अनुराधा साहू, नंदिनी राजपूत, प्राची मिश्रा, सुबानी धनगर,देवकी चक्रवर्ती आदि शिक्षकों शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। सभी प्रतियोगिता जैसे कि दिया, रंगोली और थाली कंपीटीशन फर्स्ट ,सेकंड और थर्ड रैंक का चयन विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री आशीष साहू जी के द्वारा कहा गया कि एक्स्ट्रा एक्टिविटीज के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जो कि अध्ययन के अलावा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है।









