
नेहरू युवा केंद्र नवादा व कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स , नवादा के संयुक्त तत्वाधान में दिवाली विथ माइ भारत कार्यक्रम
के तहत सोमवार को नवादा में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम माइ भारत के वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय है जिसमें आज प्रथम दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके तहत 29 एवं 30 अक्टूबर में अस्पताल में सेवा एवं यातायात सहयोग नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स द्वारा किया जाएगा।
आज के इस स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रजातंत्र चौक से सदर अस्पताल होते हुए इंदिरा चौक पर समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता CAIT प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि गुप्ता एवं नेहरू युवा केंद्र नवादा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री रवि गुप्ता जी ने बताया की स्वच्छता की आदत सभी नागरिकों को अपनाना चाहिए साथ ही आशा वयक्त की कार्यक्रम के माध्यम से सभी नगरवाशियों के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा एवं सभी स्वछता को अपने जीवन में अपनाएंगे । इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कर्मी मनीष कुमार गिरि एवं कैट सदस्य श्री सुनील कुमार साहू ,अविनाश कुशवाहा ,शशि भूषण सिंह, महेश कुमार ,सुशील कुमार सोनी राजकीय सम्मान से सम्मानित शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा , शिक्षक योगेश जांगिड़, स्वयंसेवक गुड्डू कुमार,अवधेश कुमार, पंकज विश्वकर्मा एवं युवा मंडल के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही वहीं जूनियर यूथ वालंटियर में जेबा परवीन आफरीन परवीन सना परवीन निभा साक्षी श्वेता कोमल आरती सोनम अनुष्का अंजलि सोहन अमन सचिन विकास आदि लोग इस कार्यक्रम को शानदार बनाया।








