A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

नि :शुल्क दी गई कानूनी जानकारी- शिवानी जैन एडवोकेट 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

नि :शुल्क दी गई कानूनी जानकारी- शिवानी जैन एडवोकेट

 

श्रीराम अकाउंट्स‌ एंड लॉ इंस्टीट्यूट एवं मां सरस्वती शिक्षा समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क कानूनी सलाह देते हुए निदेशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी महिला के साथ गलत व्यवहार होने पर, डरने या धमकाने पर महिलाओं को डरना नहीं चाहिए। पुलिस प्रशासन आपकी मदद के लिए है। रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।

शिवानी जैन एडवोकेट ने विस्तार से बताया कि

हथियार उठाना, बेल्ट खोलना, किसी के पास धमकी भरे अंदाज में जाना, धमकी भरे इशारे करना, किसी व्यक्ति को शारीरिक नुकसान पहुंचाना, किसी महिला के साथ गलत व्यवहार करना, समाज में ऐसी कोई जानकारी सार्वजनिक करके धमकी देना आदि पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, मानवेंद्र चौधरी एडवोकेट, शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन, बीना एडवोकेट आदि ने कहा कि डरे बगैर पुलिस प्रशासन की मदद ले वह आपकी सहयोग के लिए है।

Back to top button
error: Content is protected !!