A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया द्वारा भैयादुज के अवसर पर गौ की पूजा की गई एवं गुड़ खिलाया गया

IMG 20241102 WA0025 IMG 20241102 WA0032 IMG 20241102 WA0027 1

महाराजगंज 2 नवंबर 2024

बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत टीवी न्यूज।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर पार्टी के निर्देश पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने चौक नगर पंचायत के गुरु गोरक्षनाथ छावनी स्थित गौशाला में गौ वंश की पूजा कर उन्हें गुड़ खिलाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारे वेदों में कहा गया है कि “गावो विश्वस्य मातरः” गाय विश्व की माता है।गाय की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। व्यक्ति को यह कार्य अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। विधायक ने कहा कि गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में अत्यंत पुनीत और महत्वपूर्ण कार्य माना गया है। गाय को माता का दर्जा इसलिए दिया गया है क्योंकि वह अपनी संतान के साथ-साथ मानव समाज के लिए भी अमूल्य योगदान देती है। गाय के दूध, घी, दही, गोबर और गौमूत्र का उपयोग हमारे जीवन के हर पहलू में होता है, चाहे वह स्वास्थ्य हो, कृषि हो या धार्मिक कार्य। गाय का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बच्चों से लेकर वृद्धों तक सभी के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। गौ सेवा से मनुष्य में करुणा, सहनशीलता और सेवा का भाव विकसित होता है। भारत में गोशालाओं की स्थापना और संरक्षण का महत्व भी इसी वजह से है कि इससे न केवल गायों का संरक्षण होता है, बल्कि समाज में शुद्धता और पवित्रता का संचार होता है। इस प्रकार, गौमाता की सेवा एक ऐसा कार्य है जो धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्त्वपूर्ण और पुण्यदायक है। इस अवसर पर छावनी के महंत लक्ष्मणनाथ जी, संजीव शुक्ला, अशोक विश्वकर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मधेशिया, अनिल मधेशिया, राकेश गौड़,गोधन वर्मा, छोटे जायसवाल, राकेश अग्रहरी सहित कई लोग मौजूद्व रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!