A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में दरिंदगी: किशोरी को अगवा कर ट्रक में बनाया बंधक, हाथ-पैर बांध दुष्कर्म, सात घंटे बाद मिली पीड़िता

अगवानपुर इलाके में चाकू के बल पर एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। इसके बाद ट्रक में बंधक बना दिया गया। आरोपी ने हाथ-पांव बांधकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। करीब सात घंटे बाद पीड़िता ट्रक के केबिन में पड़ी मिली।

Screenshot 20241103 214711किशोरी से दुष्कर्म – फोटो :सिविल लाइंस के अगवानपुर के एक मोहल्ले से शनिवार देर रात चाकू के बल पर एक किशोरी को युवक अगवा कर ले गया। आरोपी ने डीसीएम (ट्रक) के केबिन में उसके दुष्कर्म किया। करीब सात घंटे बाद किशोरी हाथ पैर बंधी हालत में डीसीएम के केबिन में पड़ी मिली। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी है।

अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ साल पहले उसके की मृत्यु हो गई थी। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती है। शनिवार की रात महिला बच्चों के साथ घर में सो रहीं थी। रात करीब एक बजे एक युवक टूटे दरवाजे से घर में घुस गया।उसने 16 वर्षीय किशोरी का मुंह दबा लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को अपहरण करके ले गया। रविवार सुबह आठ बजे जब महिला जगाी तो उसने देखा कि बिस्तर पर उसकी बेटी नहीं है। इसके बाद महिला ने सभी बच्चों को जगाया।

पूछने पर सभी ने किशोरी की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इससे महिला परेशान हो गई। उसने परिवार के लोगों के साथ आसपास में बेटी की तलाश की। घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर ईदगाह मार्ग पर खड़ी डीसीएम से किशोरी की आवाज आई। महिला और परिजन डीसीएम के पास पहुंच गएयहां किशोरी के हाथ पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। किशोरी निर्वस्त्र हालत में पड़ी थी। घबराई बेटी से मां ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!