

कुशीनगर / सुकरौली बाजार, हाटा कोतवाली के ग्राम नाऊमुण्डा में मंझरिया देवी मंदिर जाने वाली सड़क के किनारे धान के खेत में रविवार की देर शाम लगभग छः बजे के करीब 35 वर्षीय महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दिये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। घटना स्थल पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, जूता व मोबाइल मौके पर मौजूद मिला, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।हाटा कोतवाली के ग्राम नाउमुण्डा निवासी गुड्डू यादव की पत्नी शिवांगी उर्फ रेखा उम्र 35 वर्ष का शव रविवार की शाम गाव के मंझरिया देवी मंदिर जाने वाले मार्ग के किनारे धान के खेत में शव मिला। घटना स्थल पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, जूता व मोबाइल ही मौके पर मिला।

महिला का शव धान के खेत में अर्द्ध नग हालत में था, पिले और नीले रंग का कपड़ा निकला हुआ था, रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने महिला के अद्ध नग्न शव को देख शोर मचाया। शोर सुन आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अद्ध नग्न शव को कब्जें में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी गई। बताया जाता है कि महिला का पति गुड्डू यादव अपने परिवार का भरण पोषण के लिए मजदूरी करने गया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डु की पहली पत्नी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके दो नाबालिग बच्चे है। अभी वह दो वर्ष पूर्व गुडडू ने मृतक शिवांगी उर्फ रेखा से दूसरी शादी की थी। देर शाम महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दिये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई हैं। इस सबन्ध मे हाटा कोतवाली प्रभारी सुशील शुक्ला ने वताया की धटना स्थल पर कुछ साक्ष्य मिला उसके आधार पर हर पहलु की जाँच की जा रही है, पुलिस से शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और इस घटना के खुलासे के लिए टीम गठिथ कर आवश्यक कार्यवाही मे जुटे l





