
सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: झपटमार गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर– जनपद में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए थाना जनकपुरी पुलिस ने आज तीन शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थाना जनकपुरी के प्रभारी सतेन्द्र नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ये कार्रवाई एसबीडी अस्पताल के पीछे स्थित ट्यूबवैल के पास घेराबंदी कर अंजाम दी।
गिरफ्तार आरोपियों में आदिल (संजय विहार कालोनी, बेहट रोड), उस्मान उर्फ चांद (रहमानी चौक), और शोएब उर्फ टोरू (जनपद हरिद्वार) शामिल हैं। इनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन, पर्स, वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड, नकदी और एक सीजशुदा बाइक बरामद की गई है। यह गैंग बाईकों पर सवार होकर महिलाओं का पीछा करता और उनका पर्स छीनकर फरार हो जाता था।
थाना जनकपुरी में गोपाल नगर निवासी श्रीमति उमा विश्वकर्मा की शिकायत पर इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवान और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रभारी सतेन्द्र नागर को विशेष निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी नागर ने दो पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में लग गए। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ये बदमाश अस्पताल के पीछे वाली सड़क से गुजरने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के खिलाफ थाना सदर बाजार, थाना कुतुबशेर, थाना देहात कोतवाली, थाना मण्डी और कोतवाली नगर में भी कई मामले दर्ज हैं। इस गिरोह का पर्दाफाश करने में इंस्पेक्टर सतेन्द्र नागर और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
*एलिक सिंह एडिटर*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083 खबर , विज्ञप्ति , सुचना एवं विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करे।









