
भारतीय रेलवे ने यात्रा सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने के लिए ” सुपर ऐप्प” लॉच करने जा रहा है। यह ऐप्प दिसंबर 2024 तक लॉच होने की संभावना है। सुपर ऐप्प यात्रियों को टिकट बुक करने प्लेटफार्म टिकट लेने ट्रेन को ट्रैक करने आदि की सुविधा एक ही प्लेटफार्म पर देगा। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम द्वारा तैयार यह ऐप्प आईआरसीटीसी सिस्टम के साथ एकीकृत होगा। वर्तमान मे रेल यात्री विभिन्न सेवाओ के लिए विभिन्न ऐप्प पर निर्भर रहते है। नये सुपर ऐप्प का उद्देश्य सभी सेवाओ को एक ही प्लेटफार्म पर लाने का है। भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर विकसित करने वाली कंपनी सीआरआईएस और आईसीटीसी के साथ साझेदारी मे सुपर ऐप्प का नेतृत्व करेगी। भारतीय रेलवे के द्वारा नियोजित सुपर ऐप्प यात्री सेवाओ को एक ही प्लेटफार्म पर डिजिटल बनाने की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम होगा। यात्रीगण वर्ष के अंत तक अधिक एकीकृत कुशल डिजिटल अनुभव की आशा कर सकते है।


