A2Z सभी खबर सभी जिले की

चिकित्सा अधिकारी डाॅ रंजन पाण्डेय ने किया छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

डाॅ रंजन पाण्डेय ने किया छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

गडहनी (भोजपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गडहनी के चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर रंजन पाण्डेय के द्वारा आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्थित गडहनी बनास नदी पुल के समीप कैम्प लगाकर छठ व्रतियों के बीच कलसूप नारियल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।उन्होंने बताया छठ पूजा जनमानस के आस्था का महापर्व है जो पूरी निष्ठा और आस्था एवं पवित्रता के साथ मनाया जाता है। हम धन्य है कि जरूरतमंदों के बीच प्रसाद वितरण कर रहे है।वहीं उन्होंने कहा कि निस्वार्थ एवं निष्ठा भाव से आस्था के महापर्व छठ पूजा पर पूजा सामग्री का वितरण फलदायी होता है।आज हमने कार्यक्रम को संकल्प रूपी ऊर्जा से पूर्ण किया।इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता मनीष रंजन, राम बचन सिंह, विजय पासवान, मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ सोनु मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!