
भैया बहनों ने प्रस्तुत किए छठ पूजा की झांकी

उदवंतनगर – सरस्वती शिशु मंदिर उदवंंतनगर व बागर में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा की झांकी विद्यालय के भैया बहनों द्वारा प्रस्तुत किए गए। शिवकुमार राय , पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण बलराम ,सरपंच प्रतिनिधि अमरेश व विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी कक्षा के भैया बहनों द्वारा छठ पूजा की सुंदर झलकियां निकाली गई एवं गीत प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने कहा कि छठ पूजा बिहार का सबसे प्रसिद्ध पर्व है।हिंदू मान्यताओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को सूर्य की उपासना की जाती है। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने कहा कि वैदिक काल से चला आ रहा छठ पर्व देश नहीं विदेशों में भी मनाया जाता है।छठ वर्ती के रूप में बहन सोनम,कृषु, ज्योति, सुनीता, रिशु, प्रीति, प्रिया, मनीषा, सुधा, रोशनी, रागिनी, रिया रानी, स्नेहा, सारिका, निकिता, विद्या भारती, अनामिका, सोनम, खुशी, जागृति, रिया भारती आदि ने अपने मधुर स्वर में छठ गीत एवं झांकी को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मौके पर सभी भैया बहने एवं आचार्य परिवार के साथ अभिभावक गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।






