?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में CDO ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया

अधूरी परियोजनाओं के दोबारा चालू करने के निर्देश दिए

सिद्धार्थनगर के इटवा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयेंद्र कुमार ने खुनियांव ब्लाक के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और इन परियोजनाओं की गुणवत्ता पर गहरी नजर रखी। इस दौरान सीडीओ ने अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का संचालन शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।IMG 20241107 233119

ठेकेदारों को दिया निर्देश

सीडीओ ने सबसे पहले सेमरा में स्थित मेजर ध्यानचंद खेल मैदान निर्माण का निरीक्षण किया। जहां पर बाउंड्रीवाल और गेट का निर्माण कार्य चल रहा था। सीडीओ ने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्धारित समय के अंदरनिर्माण कार्य को पूरा किया जाए और खेल मैदान में मिट्टी पटाई एवं कंकर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत खुनियांव विकास खंड में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का भी निरीक्षण किया। भवन का निर्माण पूर्ण पाया गया, और सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस भवन का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो बाकी प्रक्रिया बची है, उसे तुरंत पूरा करके संचालन शुरू कराएं।

ई-रिक्शा के जरिए प्रचार प्रसार की योजना

सीडीओ ने ग्राम पंचायत धनगढ़वा में बने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। सीडीओ ने आरआरसी सेंटर के संचालन के लिए जागरूकता और प्रचार प्रसार हेतु ई-रिक्शा खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सचिव और ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को आदेश दिए किनिर्धारित एसओपी के अनुसार सेंटर का संचालन तुरंत शुरू कराएं। साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गंभीरता बरतने और किसी भी प्रकार की शिथिलता से बचने के लिए भी कहा। निरिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने सीडीओ के निर्देशों का स्वागत किया और निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Back to top button
error: Content is protected !!