A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

काउप मे रामलीला भव्य झांकी प्रदर्शन, बालबाँध मे पूर्व सैनिको, छात्रो एवं खिलाडियों का हुआ सम्मान

काउप मे रामलीला भव्य झांकी प्रदर्शन, बालबाँध मे पूर्व सैनिको, छात्रो एवं खिलाडियों का हुआ सम्मान

IMG 20241108 WA0240

गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के काउप सूर्य मंदिर पर छठ पुजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह रामलीला झांकी का आयोजन किया गया।जिसका उद्धाटन छट पुजा समिति के अध्यक्ष जय बहादुर सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधी ओमनारायण साह, सरपंच योगेन्द्र राम, पंचायत समिति समाति मोहन राम, समाजिक कार्यकर्ता धीरज सिंह बिसेन, भाजपा नेता विजय पासवान समाजिक कार्यकर्ता भाई अरुणेश उपप्रमुख प्रतिनिधी संजीत चन्द्रवंशी एवं देव कुमार यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।श्री साह ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर भक्तिमय माहौल मे बनारस से आये रामलीला कमिटी के द्वारा रामलीला झांकी का भव्य प्रदर्शन किया गया।वहीं छठ गीत व देवी गीतो ने महफिल मे शमाँ बांधते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।रात्रि जागरण मे आराध्य देव भगवान भास्कर व छठी मइया की महिमा छठ व्रतियों व श्रद्धालुओ पर बरसती रही।मंच संचालन भाई अरूणेश के द्वारा किया गया।

IMG 20241108 WA0168

वहीं बालबाँध सूर्य मंदिर धाम पर अरूणावली कुंज बालबाँध लाल बाबू भट्ट के सौजन्य से अरूणावली कुंज के प्रिंस प्रभात शंकर और असीम कुमार राय उर्फ टुनटुन बाबा के द्वारा बालबाँध वारियर्स कप्तान अर्जुन एवं संदीप सुमन्त को जर्सी देकर कोसियर मे होने वाले टूर्नामेंट मे सफलता की अग्रिम शुभकामनायें दी गई साथ ही मैट्रिक इन्टर पास छात्र छात्राओ को लेखनी पुस्तिका एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष बीर बहादुर शर्मा सचिव हरेराम बाबा के द्वारा सेना एयरफोर्स और बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त सैनिको को अंगवस्त्र फूलमाला से सम्मानित किया गया। इस दौरान आगत अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र व फूलमालाओ से किया गया।मौके पर टुनटुन राय, भागीरथी राय, रंजीत शर्मा, हरेराम राय, बीर बहादुर शर्मा, रविंदर राय, मुना राय सहित कई लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!