A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

सड़क हादसे में दंपति की हुई दर्दनाक मौत

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

सड़क हादसे में दंपति की हुई दर्दनाक मौतScreenshot 2024 0418 160650 3

 

अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र के गांव मंदिर नगला निवासी 48 वर्षीय पप्पू और उनकी 46 वर्षीय पत्नी संजू देवी की एक सड़क हादसे दर्दनाक मौत हो गई । दंपति अपनी बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी जा रहे थे , जब जलेसर रोड पर भगराया भट्ठे के पास तेज गति से आती एक कार उनकी बाइक में टक्कर मार दी । इस टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे । घायल दंपति को तत्काल सीएचसी मडराक ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया । परिजन उन्हें हाथरस लेकर गए , लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया । रास्ते में ही दंपति ने दम तोड़ दिया । घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया , और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव परिजनों को सौंप दिए । पुलिस और बाद मामले की जांच में जुटी है ।

Back to top button
error: Content is protected !!