A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबररामगढ़

भुरकुंडा में भाजपा ने की परिवर्तन संकल्प सभा, रोशनलाल को जिताने का आह्वान

Oplus_131072

भाजपा की सरकार झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी : शिवराज सिंह चौहान

रामगढ़ः झारखंड का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है. उसे पूरा करती है। झारखंड में भाजपा को लाकर सुशासन की सरकार बनाएं, बड़कागांव से रोशनलाल चौधरी को जिताएं, बोनस में ‘मामा’ भी पाएं। यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री सह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भुरकुंडा थाना मैदान में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प सभा में कही। सभा के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान ने बड़कागांव सीट से भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग में मौजूद थे।

रिपोर्टर-ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़

Back to top button
error: Content is protected !!