A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

कुशीनगर । मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्टेडियम रविन्द्रनगर धूस में बाल कार्निवाल का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा० सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर, स्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कसया, सुकरौली, सेवरही, विशुनपुरा, हाटा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रविन्द्र नगर के सैकड़ों बच्चों द्वारा प्रतिभाग कर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में दौरान मा० सांसद द्वारा शासन स्तर से संचालित महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आर्शीवचन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त बच्चों को ट्रॉफी, मेडल, जलपान एवं शिक्षक गण को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान  सांसद  के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता  चन्द्र प्रकाश यादव चमन,  रामानुज मिश्रा,  कुणाल राव, डा० आदर्शधर दूबे, विजय तिवारी तथा रवि निषाद जिला क्रीडा अधिकारी, विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी,  प्रसिद्ध कुमार राहुल के साथ-साथ अभिषेक कुमार सिंह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन (1098)  श्रीमती रीता यादव सेंटर मैनेजर वन स्टाफ सेंटर,  राहुल कुमार केस वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन मनीष कुमार कुशवाहा कंप्यूटर ऑपरेटर वन स्टाप सेन्टर, राजू कुमार सामाजिक कार्यकर्ता,  विनय कुमार संरक्षण अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!