A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद।युवती से दरिंदगी: दुष्कर्म कर पीड़िता का बनाया वीडियो, शादी का बात कह कराया चुप, मुकरा तो दर्ज किया केस सिविल लाइंस क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म। – फोटोमुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। इस वीडियो के जरिये आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने तंग आकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा कर शांत करा दिया। कई साल बीतने के बाद भी शादी नहीं की तो पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि कई साल पहले सिविल लाइंस के महलकपुर निजामपुर निवासी अरुण कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, तब आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। आरोपी इसी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आठ अक्तूबर की रात करीब 11 बजे गांव से बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी भड़क गया और पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया।

चार नवंबर की शाम सात बजे वह घर के पीछे थी तभी आरोपी आ गया और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर उसे जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।
पूर्व पार्षद के घर पर देसी बम से हमला करने वालों पर केस
मझोला के कांशीराम नगर सिरकोई भूड़ में रविवार की देर रात पूर्व पार्षद ब्रजलाल जाटव के घर पर देसी बम से हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। कांशीराम नगर सिरकोई भूड़ निवासी निवासी पूर्व पार्षद ब्रजलाल जाटव की पत्नी रीना रानी ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि नौ नवंबर की शाम उसके पति अधिवक्ता ब्रजलाल किसी केस के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। घर में वह अपने बेटे और बेटी के साथ मौजूद थीं।

रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनके मकान के मुख्य दरवाजे पर कुछ लोगों ने देसी बम से हमलाकर परिवार को डराने का प्रयास किया था।

मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!