
मुरादाबाद में धुंध छाई रही – फोटोमौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को पूरी तरह बदल गया। सुबह घने कोहरे और दोपहर में पश्चिमी हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। इसके कारण पिछले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरा। शाम को फिर शहर कोहरे के आगोश में समा गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शुक्रवार को भी कोहरा छाने और ठंड बने रहने का अनुमान है।
इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही घना कोहरा छाने लगा है। बुधवार को सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। बुधवार तड़के चार बजे से कोहरा छाने लगा। जब लोगों की नींद खुली तो बाहर घना कोहरा था। सुबह 11 बजे तक ऐसा ही मौसम रहा। इसके बाद हवा की गति तेज हुई तो ठिठुरन भी बढ़ गई। दोपहर में कोहरा कम होने पर बहुत हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर ठिठुरन बढ़ गई। शाम सात बजे से वातावरण फिर कोहरे की चादर में ढक गया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारी का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंतनगर विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि वातावरण में सुबह नमी 89 फीसदी थी, जो शाम को 70 फीसदी दर्ज की गई। सुबह दृश्यता 50 मीटर के आसपास रही। बुधवार को हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिला। सुबह हवा पूरब दिशा से तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तो दोपहर में दिशा बदलकर पश्चिम से चलने लगी। दोपहर में हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
इस बार होगी कड़ाके की ठंड
ला-नीना में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र के तापमान में औसत से अधिक ठंड होती है। यह एक जलवायु पर आधारित प्राकृतिक घटना है। इस दौरान उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रहती है। सर्दी की समायावधि भी काफी लंबी रहती है। इस बार नवंबर, दिसंबर और जनवरी में पड़ने वाली ठंड बेहाल करेगी।
ठंड में क्या करें, क्या न करें
शुगर, बीपी या दिल के रोगी सुबह की सैर न करें
केले, दही, छाछ, आइसक्रीम या कोल्डड्रिंक का सेवन न करें।
छोटे बच्चों को लेकर पार्टियों में न जाएं
सुबह-सुबह बाइक लेकर दूर का सफर न करें
डाइट में अंडा शामिल करें
घर में ही 45 मिनट योग या व्यायाम करें
सामान्य की जगह हल्दी वाले दूध का सेवन करें
बीते एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
08 नवंबर 31 19
09 नवंबर 30 19
10 नवंबर 30 18
11 नवंबर 30 18
12 नवंबर 29 19.4
13 नवंबर 27.2 17.5
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद