A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

गोमती महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन व आरती के साथ हुआ भव्य शुभारम्भ

पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के गोमती उद्गम स्थल पर गुरुवार कों पांच दिवसीय गोमती महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई। शाम को शुरू हुए श्री रामलीला मंचन में वृंदावन के कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लीला मंचन देखने के लिए जुटी रही।
गुरुवार को शाम पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह उद्गम स्थल पर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलन करने के बाद आरती में शामिल हुए। इसके बाद बृज लोककला फाउंडेशन ग्रुप मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग उद्गम स्थल पहुंचे। देर शाम श्री रामलीला मंचन शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इस दौरान पूरनपुर एसडीएम राजेश कुमार, कलीनगर एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार हबीब उर रहमान आदि मौजूूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!