
मंडला जिले जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पलेहरा के वन ग्राम झीना में पानी की भारी संकट है सरकार के द्बारा नल जल योजना तहत घर घर पाइप लाइन पहुचाई गई है पर सड़क ठेकेदार के द्वारा लापरवाही के चलते वन ग्राम झीना में चार महीना से आपको बता दें रामनगर से मुनू सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे नल जल योजना की पाइप लाइन टूट गई है पाइप लाइन टूटने के कारण वन ग्राम झीना में चार महीना से पानी मिलना बंद है और स्कूलों में बच्चों व ग्राम झीना के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम झीना के लोगो व प्राथमिक शाला के शिक्षकों एवं माध्यमिक शाला के शिक्षकों ने बताया की चार महीना से बच्चो को पानी न मिलने से भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिक्षकों ने ये भी बताया है की कई बार ठेकेदार से बात करने पर ठेकेदार द्वारा बातों को टाल देता है शिक्षकों ने कहा हमने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सिखायत की लेकिन आज तक जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया अगर निर्माण कार्य करते समय पाईप लाईन टूट जाए या फिर किसी भी तरह नुकसान हो जाए तो सुधार कार्य करना ठेकेदार की जिम्मेदारी बन जाती है जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से आग्रह है पाइप लाइन को शीघ्र ही सुधार कार्य करने की कष्ट करें 





