A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

विज्ञान प्रदर्शनी में छाए रहे नन्हे विज्ञानी

रीठी विकास खंड के जनशिक्षा केंद्र देवगांव में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

राज्य शिक्षा-केंद्र के निर्देशानुसार रीठी विकास खंड के जनशिक्षा केंद्र देवगांव में विकास खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे विज्ञानी छाए रहे। जनशिक्षा केंद्र देवगांव में विकास खंड स्तर पर विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में शाला स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था। विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक सहभागिता कर गणित, विज्ञान, पर्यावरण,सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल विषयों पर आधारित प्रमुख रूप से सौर मंडल, विद्युत उत्पादन, जल संरक्षण, जल चक्र, पारिस्थितिक तंत्र, मानव श्वसनतंत्र, ज्वालामुखी, संख्या रेखा, गणित की ज्यामिति आकृतियां, द्विविमिय त्रिविमीय आकृतियां, संतुलित आहार, भोजन के स्रोत, पर्यावरण संरक्षण आदि पर आधारित मॉडल बनाये गये थे। संकुल प्राचार्य एसबी तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान विज्ञान का युग है। दैनिक जीवन में विज्ञानी दृष्टिकोण अपनाकर ही संतोषणीय विकास संभव है। वहीं बीआरसी मनोज गौतम ने विज्ञान के दैनिक जीवन के महत्व को रेखांकित करते हुए इसकी रचनात्मकता पर बल दिया। इस दौरान सीएसी तीरथ प्रसाद सोनी, शिक्षक शैलेन्द्र खम्परिया, चंद्रकांत कोरी, कमरून निशा, संतोष पाल, वेदप्रकाश सिंह ठाकुर, रामविशाल सिंह चौहान, अखिलेश दहायत सहित अन्य शिक्षकों ने विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!