
*सड़क हादसों में मामा-भांजा समेत आठ घायल, भर्ती*
बांदा। बबेरू के पवइया मोड़ के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से मामा-भांजा समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं, अलग-अलग सड़क हादसों में तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।मंझीवा गांव के 36 वर्षीय शिरोमन शनिवार दोपहर 19 वर्षीय भांजे अमित निवासी परसेटा को बाइक में बैठाकर पवइया गांव जा रहा था। पवइया मोड़ के पास सामने से आई बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शिरोमन, अमित के अलावा दूसरी बाइक में सवार फतेहपुर के लालपुर निवासी 17 वर्षीय गोलू , 18 वर्षीय अनुराग निवासी सेमरई, 22 वर्षीय अंकित निवासी छिलोलर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबेरू के कायल गांव निवासी 50 वर्षीय नरायन शनिवार रात बाइक से बबेरू जा रहा था। उमरी गांव के पास सामने से आई एंबुलेस ने टक्कर मार दिया, पैलानी के खप्टिहाकलां निवासी रामसागर ससुराल पिपरोदर गांव गया था। शनिवार दोपहर वापस लौटते समय दो बाइकें आमने-सामने टकराने से दो लोग घायल हो गए।




